बज्जू: बज्जू में जानलेवा हमले का मामला दर्ज, घायल को बीकानेर रेफर किया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Bajju, Bikaner | Jul 9, 2026 बज्जू खालसा निवासी राकेश गोदारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई की शाम करीब 5 बजे उनके पिता गोपालराम गोदारा कोऑपरेटिव बैंक के पास स्थित एक ई-मित्र केंद्र के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान सोमराज, सुनील, अनिल पुत्र पाबूराम तथा किशनाराम पुत्र भागीरथराम निवासी बज्जू खालसा एक बोलेरो कैंपर में वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।