कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने अवैध शराब की बोतलें जब्त कीं
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन से गुरुवार शाम करीब पांच बजे आरपीएफ ने अवैध शराब की बोतल जब्त किया। रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन के पास एक ट्रॉली बैग पड़ा देखा। संदेह होने पर जब इसकी तलाशी ली गई तब ट्रॉली बैग से कुल 38 अवैध शराब की बोतल बरामद हुई, जिसकी कीमत 12 हजार 500 रुपए बताई जा रही है।