कांके: रांची के सदर अस्पताल में होली को लेकर खास तैयारी, तीन शिफ्ट में उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची स्थित सदर अस्पताल में होली को लेकर खास तैयारी की गई है। होली के दिन सदर अस्पताल में तीन शिफ्ट में डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। सदर अस्पताल उपाधीक्षक बिमलेश सिंह ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि होली के दिन किसी भी घटना से निपटने के लिए सदर अस्पताल में सारी तैयारी कर ली गई है।