कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से होली और रमजान को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
Kanke, Ranchi | Mar 13, 2025 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से गुरुवार शाम करीब पांच बजे होली और रमजान को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकला। फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज होते हुए सुजाता चौक तक गया। फ्लैग मार्च में एसडीएम, डीएसपी सहित सभी थानों की पुलिस मौजूद थी। बता दें कि होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।