कर्वी: चित्रकूट में कबाड़ से जुगाड़ का हुनर सीखकर बच्चों ने बनाए इंजीनियरिंग मॉडल, 15 दिवसीय समर कैंप का समापन
चित्रकूट के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में मंगलवार को 15 दिवसीय व्यक्तित्व एवं कौशल विकास शिविर का मंगलवार दोपहर 12 बजे समापन हुआ। शिविर में बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ तकनीक के जरिए सस्पेंशन ब्रिज, रैंप और अन्य मॉडल तैयार किए। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उनकी रचनात्मकता की सराहना की गई