सुसनेर: मोडी में बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर का छापा, सैंपल जांच को भोपाल भेजे
कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर शनिवार शाम 4 बजे ड्रग इंस्पेक्टर रोशनी धुर्वे ने सुसनेर- मोड़ी में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया है। जांच में मोड़ी का एक मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के ही चलता मिला! निरीक्षण के दौरान संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लेकर भोपाल लैब भेजे गए हैं। अमानक मिलीं, तो औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940' के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।