तोरपा: कालेट गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
Torpa, Khunti | Dec 3, 2025 तपकारा थाना क्षेत्र के कालेट गांव के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में चार घायल हो गये. घायलों में डेरांग गांव का इमिल गुड़िया तथा दुमांगदीरी गांव का जगमोहन सिंह, रामवती कुमारी तथा सरस्वती कुमारी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार इमिल अपनी बाइक से तपकारा की ओर से डेरांग गांव जा रहा था. वहीं जगमोहन, रामावती व सरस्वती एक बाइक से तपकारा बाजार आ रहे थे. इसी