#मुहर्रम के अवसर पर सामान्य विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक
#सोशल मीडिया पर रहेगी 24 घंटे नज़र, किसी भी तरह के आपत्तिजनक/अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई।
छपरा, सारण
20 जून , 2026
◆ आगामी मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार की अध्यक्षता में आज जिला,अनुमंडल,प्रखंड, थाना स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई।
◆सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को स्थानीय शान्ति समिति की बैठक सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी कार्यक्रमों की तिथि एवं समय के साथ सूची तैयार कर उसी अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
◆ भारत नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अधिक से अधिक असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
◆ सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखते हुए किसी भी तरह के आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक संवाद पोस्ट करने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करें।
◆ सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जायेगी। आसूचना संकलन पर विशेष बल देने को कहा गया।
◆ सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कर्त्तव्य स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
◆ साफ सफाई को लेकर तथा रूट मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का निदेश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
◆ बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता,अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी आदि जुड़े थे। ,,
#DM Star News Bihar Jitendra Kumar Rai Samrat Choudhary