जमुई: बंशीपुर हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड के बंशीपुर हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुधवार की सुबह 8:30 बजे के करीब एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला सीआरपी जवान नीलम कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।