जी. वी. एम. कान्वेंट स्कूल में "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी" उत्सव एवं "टीचर्स-प्यूपिल्स डे" बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में नर्सरी के बच्चे राधा-कृष्ण के गेट-अप में सज-धज कर विद्यालय आये। बच्चों ने माखन की मटकिया फोड़ी एवं खूबसूरत नृत्य के साथ समां बांध दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने के अतिरिक्त उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारे देश में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करवाता है,