कसिया: सोहसा मठिया जनता इंटर कॉलेज की गायब हुई अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका की परीक्षा पुनः 12 मार्च को होगी
जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर ने एक पत्र जारी कर कहा है कि बीते 07 मार्च को जनता इंटर कालेज सोहसा मठिया को प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर का उत्तर पुस्तिका का बंडल गायब हो गया है, जिसका पुनः परीक्षा 12 मार्च को प्रातः साढ़े आठ बजे से पौने बारह बजे तक उसी विद्यालय में सम्पन्न होगी।