मखदुमपुर: मखदुमपुर की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर लगा, 113 आवेदन प्राप्त हुए
मखदुमपुर प्रखंड के छरियारी, मंझोस और जमनगंज पंचायतों में मंगलवार के दिन 1 बजे बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। छरियारी पंचायत में 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 14 का मौके पर निष्पादन किया गया।