रघुराजनगर नगरी: राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने रैगांव को आदर्श विधानसभा बनाने का लक्ष्य रखा, बरबारू में पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया
न.वि.एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने ग्राम पंचायत मोरा-दुर्गापुर के ग्राम बरबारू में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य रैगांव विधानसभा क्षेत्र को मध्यप्रदेश की आदर्श विधानसभा बनाना है। राज्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य गिनाएं।