बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी कामजी गोंड की मौत के मामले को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय गोंड महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं जोड़ने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
महासभा ने ज्ञापन में कहा कि कामजी गोंड अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से थे, लेकिन दर्ज एफआईआर में अब तक एससी/एसटी एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। संगठन ने मांग की कि मुकदमे में तत्काल संबंधित धाराएं जोड़ी जाएं।
इसके साथ ही कथित रूप से संलिप्त पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर जेल भेजने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, उनकी पत्नी को सरकारी पेंशन और पुत्र को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई। #kamjigond #justiceforkamjigond #gondmahasabha #SCSTAct #UPPolice #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Jul 14, 2026