संडीला: कासिमपुर पुलिस ने लूट का किया खुलासा, सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले 5 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Jun 23, 2026 17 जून 2026 को मो. नसीम की कासिमपुर, के घुघेरा चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है, शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान जमुनिया चौराहा से आगे ग्राम रसूलपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे एक बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।