बड़वाह: काटकूट की श्री खेड़ापति बजरंग गौशाला में गौ माता को दी गई विधि पूर्वक 25 वीं गौ-समाधि
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के ग्राम काटकूट क्षेत्र मे गौमाता के मरणोपरांत श्री खेड़ापति बजरंग गौशाला में गौ माता की 25 वीं गौ-समाधि विधि पूर्वक गोसेवक इंजीनियर प्रह्लाद जाट व साथियों द्वारा गुरुवार को दी गई।जिससे गौसेवा को बढ़ावा मिल रहा है। विदेश में इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बाद प्रह्लाद जाट कुछ महीनों पूर्व अपने वतन लौट आए हैं।