मनकापुर: बभनान में अलग-अलग हादसे में ट्रेन से कटकर दो लोगों की हुई मौत
Mankapur, Gonda | May 25, 2024 बस्ती जिले के बभनान में अलग-अलग हादसे में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी है। पहली घटना बभनान के पूर्वी होम सिग्नल के पास की है तो वहीं दूसरी घटना बभनान रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर दूर पटेल नगर वार्ड के करीब की है। मृतकों में 1शव की शिनाख्त कर ली गई है जबकि दूसरे की शिनाख्त में लगातार टीम लगी हुई है।