मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बुधवार को उदाकिशुनगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की तथा उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।