सिरसा: जनता भवन रोड स्थित बीकेई प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कार्यालय से बताया- अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी जान से मारने की धमकी
Sirsa, Sirsa | Aug 24, 2024 जनता भवन रोड स्थित बीकेई कार्यालय से बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्होंने किसानों के हको के लिए मुहिम चलाई हुई है।इसी मुहिम के तहत उन्होंने नकली दवाइयां बेचने वालों पर कृषि विभाग के सहयोग से शिकंजा कसा है।उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने कई दुकानों को सील भी किया है।उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है।