सिरसा: डबवाली रोड पर महिला ने खुद पर डीजल छिड़क कर लगाई आग,आसपास लोगों की भीड़ हुई जमा,मौके पर पहुंची112 पुलिस टीम
Sirsa, Sirsa | Aug 24, 2024 डबवाली रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक महिला ने खुद पर डीजल छिड़क कर आग लगा ली।इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।सूचना पाकर डायल112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।आसपास के लोगों ने बताया कि महिला का पति पिछले कई दिनों से गांव गया हुआ है और महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।