सिरसा: ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बेगू रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में मीडिया से हुए रूबरू
Sirsa, Sirsa | Aug 23, 2024 ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आबादी के हिसाब से राजनीतिक दलों को ब्राह्मण समाज को टिकट देनी चाहिए। अगर राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज की अनदेखी की तो ब्राह्मण अपना हक लेने से पीछे नहीं हटेंगे। सुरेंद्र शर्मा आज शुक्रवार को बेगू रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।