सिरसा: इंस्टाग्राम पर महिला को रील बनाना पड़ा महंगा, कुछ लोगों ने की मारपीट; टाउन पार्क के पास महिला ने बताई आपबीती
Sirsa, Sirsa | Aug 23, 2024 इंस्टाग्राम पर रील बनाना महिला को महंगा पड़ गया।कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे धमकियां भी दे रहे हैं।शहर के टाउन पार्क के नजदीक पीड़ित महिला ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती है।यह पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों को पसंद नहीं आया वह लोग निरंतर उसे धमकी दे रहे हैं और अब उसके साथ मारपीट की गई है।महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है।