बहरोड़: बहरोड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 15 अवैध कबाड़ गोदाम सील, संचालक ताले लगाकर भागे
Behror, Alwar | May 1, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 गोदामों को सील कर दिया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए इस संयुक्त अभियान में प्रशासन, पुलिस, नगर परिषद और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर और नेशनल हाईवे के आसपास लंबे समय से अवैध रूप से कबाड़ भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं।