गुना: टोरिया गांव में सीमांकन के बाद जमीन पर बोनी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, क्रॉस मामला दर्ज
गुना में कैंट थाना के ग्राम टोरिया में 30 जून को जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। खेत पर सीमांकन के बाद बोनी करने को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और जमीन को लेकर आरोप लगाए है। 2 जून को दर्ज मामले में केंट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत ओर जांच के बाद क्रॉस मामला दर्ज किया है। घायलों का उपचार जारी है।