बिक्रमगंज: महादलित टोले के बच्चों के लिए दीपावली बनी यादगार, एसडीएम ने मॉल ले जाकर दिलाए मनपसंद कपड़े
बिक्रमगंज मे दीपावली का त्योहार केवल अपने घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का भी पर्व है। इसी भावना को साकार करते हुए जिला पदाधिकारी रोहतास के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने महादलित टोले के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस पहल के तहत अनुमंडल पदाधिकारी लगभग एक दर्जन बच्चों शौपिंग कराई।