अजमेर: होली फैमिली अस्पताल में लापरवाही का आरोप, युवती की बिगड़ी तबीयत पर परिजनों ने किया हंगामा
Ajmer, Ajmer | Oct 3, 2026 होली फैमिली अस्पताल में लापरवाही का आरोप, युवती की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने किया हंगामा! होली फैमिली अस्पताल के बाहर एक मरीज के परिजनों और समर्थकों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।परिजनों की ओर से बोलते हुए निम्बाराम गुर्जर ने बताया कि उनकी भतीजी पूजा गुर्जर को इलाज के लिए 25 सितंबर से अस्पताल लाया जा रहा था।