खानपुर: खानपुर कस्बे के सारोला रोड पर तेज बारिश के कारण पेड़ गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त
खानपुर कस्बे के सारोला रोड पर आज गुरुवार को सुबह 9:00 बजे के लगभग तेज बारिश के चलते पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ गिरने के कारण सारोला रोड का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। कस्बे वासियों ने इसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी प्रशासन ने तुरंत ही जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग की यातायात व्यवस्था को बहाल किया।