लखीसराय: शिकायत के बाद जिलाधिकारी चौरा-राजपुर पंचायत पहुंचे, तुमनी गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की जानकारी ली
शिकायत के बाद शुक्रवार की अपराह्न करीब 2 बजे जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा सूरजगढ़ा प्रखंड के चौरा-राजपुर पंचायत पहुंचे. यहां तुमनी गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के संदर्भ में जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी ली. पंचायत मुख्यालय राजपुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य किए जाने की मांग को लेकर एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया था.