घाघरा: घाघरा पाकर टोली गांव में एक नाबालिक लड़की ने घर में फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Ghaghra, Gumla | Oct 18, 2026 घाघरा पाकर टोली गांव में एक नाबालिक लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना अगल-बगल घर वाले को मिलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ गई। इसके बाद घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी गई। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाबालिक अपनी लगभग 8 वर्षीय बहन के साथ घर में अकेले रहती थी। उसके माता-पिता हिमाचल प्रदेश काम करने गए है।