नरपतगंज: नरपतगंज कोसी कॉलोनी प्रांगण में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा का किया गया आयोजन
नरपतगंज कोसी कॉलोनी प्रांगण में गुरुवार को राजद सामाजिक न्याय परीचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ललित यादव, विधायक भारत भूषण मंडल ,पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, जिला अध्यक्ष मनीष यादव ,पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव आदि मौजूद रहे।