उदयनगर: उदय नगर के भैरव कुंड में डूबे युवक का शव मिला
मंगलवार सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय नगर तहसील स्थित भैरव कुंड में रविवार को तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 25 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी मृतक की पहचान अलीराजपुर निवासी रोहित रावत के रूप में हुई थी मृतक के शव की तलाश की जा रही थी इस दौरान एस डी आर एफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला कर रोहित का शव नदी से निकाल लिया।