जहानाबाद: आदमपुर में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर बैठे किशोर पर किया जान लेवा हमला, गंभीर हालत, परिजनों ने बताई घटना
जहानाबाद के आदमपुर गांव में एक किशोर पर एक आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया गनिमत यह रही कि मौजूद लोगों की नजर उसपर पड़ी और बालक को बचाया गया जिसके बाद आनन फानन में घायल बालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे की हालत खतरे से बाहर है जबकि यह पूरे गांव में चिंता का विषय रविवार सुबह बना हुआ है।