गिरिडीह: पचम्बा थाना से कुछ दूरी पर, निजी कार शोरूम के बगल में घनी झाड़ियों में मिला नवजात शिशु, स्थानीय लोग हैरान
पचम्बा थाना से कुछ दूरी पर शुक्रवार को ढाई बजे एक निजी कार शोरूम के बगल में घनी और कांटेदार झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। सड़क से करीब पांच फीट नीचे झाड़ियों में फंसे बच्चे को देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए। कांटों के कारण कोई उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।