भभुआ: भभुआ कार्यालय में एसडीएम ने गैस सिलेंडर की जरूरतों को लेकर मैरिज लॉन और बैंकट हॉल के संचालकों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Apr 3, 2026 भभुआ कार्यालय में एसडीएम ने गैस सिलेंडर की जरूरतों को लेकर मैरिज लॉन एवं बैंकेट हॉल के संचालकों के साथ बैठक किया। आज शुक्रवार को 3:30 बजे एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस की चल रही भारी किल्लतों के बीच 14 अप्रैल के बाद वैवाहिक लग्न शुरू होने वाला है। आगामी शादी समारोह में पड़ने वाले गैस की जरूरत को लेकर संचालकों के साथ बैठक की गई।