*भीलवाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां - सर्विस रोड बना कचरा डंपिंग यार्ड, प्लास्टिक खाने को मजबूर गौवंश ?
*भीलवाड़ा।* शहर में स्वच्छता के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है। मामला *तेज सिंह सर्कल से चौराहे की तरफ जाने वाले सर्विस रोड* का है, जहाँ पूरी सर्विस रोड को कचरा डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेन रोड के किनारे स्थित सर्विस रोड पर नगर परिषद के डंपरों द्वारा शहर भर का कचरा लाकर डाला जा रहा है। कचरे में सबसे ज्यादा प्लास्टिक है, जिसे बेसहारा गौवंश खाने को मजबूर है। वीडियो में कई गायें प्लास्टिक और कचरे के ढेर में मुंह मारती नजर आ रही हैं।
*राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य* ने इस मामले पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि -
"ये तेज सिंह सर्कल से चौराहे की तरफ का सर्विस रोड है। यहां नगर परिषद के डंपर सिटी से कचरा लाकर खाली कर देते हैं। गौवंश कचरा खाकर मर रहा है, यहां न कचरा यार्ड है न कुछ, फिर भी यहां कचरा डालकर रोड को बंद कर दिया गया है। ये सीधे-सीधे गौवंश के साथ क्रूरता और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है।"
वीडियो में दिख रहा है कि कचरे के कारण सर्विस रोड पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे राहगीरों को मेन रोड पर ही चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही गंदगी से उठ रही दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
संगठन ने जिला प्रशासन और नगर परिषद आयुक्त से मांग की है कि इस सर्विस रोड से तुरंत कचरा हटाया जाए, दोषी डंपर चालकों पर कार्रवाई की जाए और गौवंश की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
*क्या कहता है नियम -* सर्विस रोड पर कचरा डालना गैरकानूनी है, वहीं प्लास्टिक युक्त कचरा खुले में छोड़ना गौवंश संरक्षण अधिनियम का भी उल्लंघन है।