ब्यौहारी: पपौंध के दलको कोठार गांव में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि 47 साल की महिला अपने रिश्तेदारों के घर में सो रही थी तभी सुबह उठने में उसके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब था पूछताछ में भी मंगलसूत्र का पता नहीं चला जिसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस के अनुसार लगभग 50 हजार का मंगलसूत्र चोरी हुआ है।मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह 8 बजे से जांच शुरू की।