उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं कल सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक बयान पढ़ रहा था। वे कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएगी। आप क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे। राम भक्तों पर गोली आप ही सरकार ने चलाई थी। सपा की सरकार ने। आज जब अयोध्या त्रेतायुग का स्मरण करा रही है तो आपके मुंह में भी पानी आने लग गया है...अब मथुरा की बात करिए। अगर सचमुत अपने आप को धार्मिक कहलाने का प्रयास कर रहे हैं तो मथुरा वृंदावन पर खुलकर बोलिए। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए...आप में हिम्मत नहीं है, मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय आपके पास कोई एजेंडा नहीं जो प्रदेश के विकास लिए हो, अयोध्या, मथुरा, काशी की पहचान के लिए हो।"
Korba, Korba | Jun 28, 2026