जांजगीर: महंत गांव में बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
ग्राम महंत में बाइक और चारपहिया पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार टुकेश भैना, पिता लीला राम भैना, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। नावागढ़ पुलिस उसकी तलाश कर रही है।जानकारी के अनुसार, ग्राम महंत में पिकअप वाहन और बाइक के बीच टक्कर हुई। हादसे में बाइक सवार टुकेश भैना को गंभीर चोटें आईं।