बीकानेर: नगर निगम ने करणी नगर में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी रहीं मौजूद
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की पहल पर नगर निगम द्वारा लेसकोर्ट फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को करणी नगर स्थित न्यू अंबेडकर भवन में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बसों और ऑटो के 211 चालकों के निशुल्क नेत्र जांच की गई और CSR मद से निशुल्क चश्मा उपलब्ध करवाए गए। जिला कलेक्टर ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही प्रशासन की सर्वोच्च प्