बडोनी: झूठे दुष्कर्म व SC-ST केस में पीड़िता दोषी, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, न्याय के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी
Badoni, Datia | Apr 18, 2026 झूठे दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराने के एक प्रकरण में जिला न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए फरियादिया को ही दोषी ठहराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने उसे 10 वर्ष के कारावास और 10,500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। शासन की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण कुमार लिटोरिया ने शुक्रवार रात 09 बजे दी।