सागर नगर: सागर विधायक के आश्वासन के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ का धरना स्थगित
जिला अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विलय के विरोध में अस्पताल के डॉक्टर स्टाफ काम बंद कर सोमवार सुबह 9:00 से धरने पर बैठे थे। स्थानीय विधायक शैलेन्द्र जैन जो हाल ही में जिले से बाहर होने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार को मौके पर भेजा और मामले में आठ दिन का समय मांगा है। इसके बाद धरने को 8 दिन के लिए स्थगित किया।