जतारा: पठारी: शराब से भरा पिकअप पलटा, बिजली पोल टूटा, 11 केवी लाइन गिरने से अफरा-तफरी, ड्राइवर सहित तीन बचे
पठारी गांव के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे शराब से भरा एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे 11 केवी हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया और तार जमीन पर गिर गए। हादस े के वक्त वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग सुरक्षित बच गए।