रामगंजमण्डी: हनुवंतखेड़ा में बाड़े में रखे सूखे चारे में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने मवेशियों को सुरक्षित निकाला
रामगंजमंडी क्षेत्र के हनुवंतखेड़ा गांव में किसान बालमुकुंद गुर्जर के मवेशी बांधने के बाड़े में रखे सूखे चारे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाड़े में रखा सूखा चारा आग की चपेट में आ गया। शनिवार शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के समय बाड़े में मवेशी बंधे हुए थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे