फरसगांव: ग्राम चिचाडी में शिक्षा की दहाड़, ₹20 की बचत से शिक्षा का महाअभियान, वट्टी कुंदा के 19 सितारों का हुआ सम्मान
ग्राम चिचाडी के जय बुढ़ालपेन वट्टी कुंदा समिति द्वारा आयोजित समाज का गौरव सम्मान समारोह में 19 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह और गोंडी भाषा अध्ययन पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।इनमें 15 बालिकाएं और 4 बालक शामिल हैं।समिति ने वर्ष 2015 से सामूहिक बचत अभियान चलाकर 1.26 लाख रुपये से अधिक की निधि तैयार की है,जिसके ब्याज से शिक्षा और समाजहित के