गोवर्धन: बरसाना के राधा रानी मंदिर के पूर्व रिसीवर पर हथौड़े से जानलेवा हमला, मोबाइल और नकदी लूटी गई
राधा रानी मंदिर के पूर्व रिसीवर एवं पुजारी सौरभ गोस्वामी पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया हे। पीड़ित की पत्नी डौली शर्मा का आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़े, सरिया और कुल्हाड़ी से उनके पति पर ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में सौरभ के सिर में गंभीर चोट आई है और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुए है।