मानपुर: माल्हर गांव में जल जीवन मिशन के टैंकर से जलापूर्ति करीब 6 माह से बंद, ग्रामीण पुराने हैंडपंप का खराब पानी पीने को मजबूर
8 नवंबर को शाम करीब 5 बजे माल्हर निवासी ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए जानकारी दी कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में करीब 6 माह पहले पानी टैंकर टॉवर खड़ा किया गया, वहीं घरों तक नल कनेक्शन किया गया। लेकिन शुरुआत में महज कुछ दिन जलापूर्ति हुई फिर टैंकर से पानी सफलाई बंद हो गया। ऐसे मे ग्रामीण पुराने हैंडपंपों के अपर्याप्त और खराब पानी पैने को मजबूर हैं।