जहानाबाद: जिला स्वीप का लोगो जारी होने के बाद DM अलंकृता पांडे ने वीडियो जारी कर जिले वासियों से की मतदान करने की अपील
बीते दिन जिला प्रशासन द्वारा जिला स्वीप का लोगो जारी हुआ था। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने जिलेवासियों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने जिले वासियों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने अपील करते कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपना कीमती वोट डालें।