सोजत तहसील के बिलावास में गौशाला परिसर में आयोजित हो रहे एक धार्मिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए यहां पहुंचेंगे । इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । विधायक शोभा चौहान ने अधिकारियों के साथ बिलावास पहुंच कर चल रही सभी तैयारियां का सोमवार को जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ।