झाझा: नकटी डैम के पास निर्माण स्थल पर लेवी मांग और फायरिंग मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
Jhajha, Jamui | Dec 9, 2025 नकटी डैम के पास सिंचाई विभाग द्वारा सड़क व भवन निर्माण तथा डैम मरम्मती कार्य में लगे राजीव कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों से लेवी मांगने, मारपीट और फायरिंग कर रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों—संजय यादव, विशुनदेव यादव और बैजनाथ यादव—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएचओ