झाझा: टेलवा बाजार में पुलिस के भेष में 5-6 बदमाशों ने शिक्षक के घर से लूटे 15 लाख रुपए के जेवर
Jhajha, Jamui | Dec 8, 2025 सोमवार की सुबह 6:30 बजे सिमुलतला थानाक्षेत्र के टेलवा बाजार निवासी शिक्षक संजीव कुमार के घर पर पुलिस की वर्दी पहने 5-6 बदमाशों ने अपने आप को चकाई थाना की पुलिस बताते हुए घर मे रखे 15 लाख रुपए का जेवर लूट लिया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि सुबह 5-6 बदमाश घर के गेट का दरवाजा खटखटाया और जब गेट खोला तो उनलोगों में मेरे ऊपर वारंट होने की बात कहते हुए घर की तलाशी करते